Wednesday, March 26, 2008

संजय कुदन की कविताऐं

योजनाओं का शहर

जो दुनियादार थे वे योजनाकर थे
जो समझदार थे वे योजनाकर थे
एक लड़का रोज़ एक लड़की को
गुलदस्ता भेंट करता था
उसकी योजना में
लड़की एक सीढ़ी थी
जिसके सहारे वह
उतर जाता चाहता था
दूसरी योजना में
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।

योजनाओं में हरियाली थी
धूप खिली थी, बह रहे थे मीठे झरने
एक दिन एक योजनाकार को
रास्ते में प्यास तड़पता एक आदमी मिला
योजनाकार को दया आ गई
उसने झट उसके मुॅंह में एक योजना डाल दी।

।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।

योजनाऐं अक्सर योजनाओं की तरह आती थीं
लेकिन कई बार वे छिपाती थीं खुद को
किसी दिन एक भीड़ टूट पड़ती थी निहत्थों पर
बस्तियॉं जला देती थी
खुलेआम बलात्कार करती थी
इसे भावनाओं का प्रकटीकरण बताया जाता था
कहा जाता था कि अचानक भड़क उठी है यह आग
पर असल में यह सब भी
एक योजना के तहत ही होता था
फिर योजना के तहत पोंछे जाते थे ऑंसू
बॉंटा जाता था मुआवज़ा
एक बार खुलासा हो गया इस बात का
सबको पता चल गया इन गुप्त योजनाओं का
तब शोर मचने लगा देश भर में
तभी एक दिन एक योजनाकार
किसी हत्यारे की तरह काला चश्मा पहने
और गले में रूमाल बॉंधे सामने आया
और ज़ोर से बोला - हॉं, थी यह योजना
बताओ क्या कर लोगे
सब एक-दूसरे का मुॅंह देखने लगे
सचमुच कोई उसका
कुछ नहीं कर पाया।

संजय कुदन, सी 301 जनसत्ता अपार्टमेंटस सेक्टर 9, वसुंधरा, गाजियाबाद- 201012 मो। 09910257915

संजय कुंदन की कविताऐं वागर्थ के मार्च 08 अंक से साभार ली गयी। यहॉं प्रकाशन से पूर्व कवि की सहमति प्राप्त होने के बाद ही पुन: प्रस्तुत किया जा रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में जल्द ही उनकी ताजा रचना भी इस ब्लाग के पाठकों के लिए प्राप्त हो सकेगी।

No comments: